BollywoodENTERTAINMENT

बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! Mirzapur The Movie की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Mirzapur The Movie Release Date: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब मिर्जापुर के गुंडे सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

Box Office; आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur Season 3) की रिलीज के वक्त ही मेकर्स ने अनाउंस किया था कि वे मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) लेकर आ रहे हैं जिनमें वह सभी किरदार होंगे, जो सीजन 2 या सीजन 3 में मर चुके हैं।

जिस घड़ी से मिर्जापुर द मूवी का ऐलान किया गया था, तभी से फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि मिर्जापुर द मूवी कब और कहां रिलीज हो रही है।

बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार मिर्जापुर द फिल्म

कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर द मूवी की शूटिंग पूरी हुई है और अब टीम फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी में जुट गई है। जी हां, मिर्जापुर द मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े पर्दे पर फिल्म कब भौकाल मचाएगी, खुद Farhan Akhtar ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है।

मिर्जापुर का खतरनाक पोस्टर आउट

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम पेज से इंस्टाग्राम पर Mirzapur The Movie का पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में सिंहासन को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेत पर ढेर सारी गाड़ी और उसमें बैठे लोग हाथों में हथियार लिए हुए हैं। इस पोस्टर से लगता है कि इस बार भी गद्दी के लिए खून बहेगा।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Close