राजनीती

यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले…

कांग्रेस के 60 सीटों पर समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा, 'फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हमें पार्टी का वजूद कायम रखना है और उसे मजबूत बनाना है।'

Lucknow Desk; यूपी चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मायावती कोई छोटी नेता नहीं हैं। गठबंधन का फैसला उन्हें करना है।

कांग्रेस के 60 सीटों पर समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हमें पार्टी का वजूद कायम रखना है और उसे मजबूत बनाना है।’

सपा के घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण पर मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की सूची और घोषणापत्र सपा का है, इसलिए यह सवाल उसी से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि लड़ाई भाजपा को सत्ता से हटाने की है। सपा गठबंधन धर्म नहीं निभा रही। गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। गठबंधन में प्रत्याशियों की साझा सूची जारी होती है, एकल नहीं। सपा को यह बताना चाहिए कि उसे भाजपा से लड़ना है या फिर कांग्रेस से।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close