कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में नामजद दरोगा हेड कांस्टेबल हुए गिरफ्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में नामजद दरोगा हेड कांस्टेबल हुए गिरफ्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में नामजद दरोगा हेड कांस्टेबल हुए गिरफ्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में नामजद दरोगा राहुल दुबे, विजय यादव,
हेड कांस्टेबल कमलेश यादव व कांस्टेबल प्रशांत कुमार न्यायालय में सरेंडर का प्रयास कर सकते हैं। इस लिहाज से आज कचहरी के आसपास पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस सरेंडर से पहले ही आरोपियों को दबोचने की फिराक में है। पुलिस की टीमें भी इसी आशंका के मद्देनजर न्यायालय में सरेंडर की अर्जी डाले जाने की पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा रविवार शाम पकड़े गए हैं। ये दोनों भी अदालत में सरेंडर करने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया और दोनों को दबोच लिया। पुलिस को जानकारी मिली है कि मामले के बाकी आरोपी भी अदालत में सरेंडर करने की कोशिश करने वाले हैं। पुलिस भी इस तैयारी में है कि इन्हें अदालत पहुंचने से पहले ही दबोच लिया जाए। बता दें कि अमर उजाला ने अपने रविवार के अंक में प्रकाशित किया था कि मनीष हत्याकांड के आरोपी अदालत में सरेंडर कर सकते हैं।