Bollywood

उस रात मैंने अपने लिए मौत मांगी…’, 8 साल पहले बदतर हुई थी Honey Singh की हालत

हनी सिंह ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 8 साल पहले खुद के लिए मौत मांगी थी।

Bollywood; रैपर हनी सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। 2014 में एक ऐसा दौर आया था, जब फिल्में और सिंगल भी ‘यो-यो’ की रैप के बिना अधूरी सी लगती थी। उनकी चार्ट बस्टर लिस्ट में ‘सनी-सनी’, ‘आता माझी सटकली’, ‘मनाली ट्रांस’, ‘चार बोतल’ सहित कई गाने है। हालांकि, कुछ सालों के बाद ही हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे।

yo yo जब कई सालों बाद वह लाइमलाइट में आए तो सब उन्हें देखकर शॉक्ड रह गए। उन्होंने बताया था कि वह ‘बायपोलर डिसॉर्डर’ से जूझ रहे थे। अब हाल ही में हनी सिंह ने उस समय अपने ऐसे हालातों के बारे में बताया, जिसके बारे में शायद उनके चाहने वालों ने कभी सुना भी नहीं होगा।

‘मैं अपने कमरे में खुद को बंद रखता था’

एबीटॉक्स पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए हनी सिंह ने कहा, “मैं यो-यो हनी सिंह था, उस समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार, लेकिन एक ऐसा समय आ गया, जब मुझमें बायपोलर डिसॉर्डर के लक्षण दिखने लगे। अगर मैं 10 साल पहले की बात करूं तो, मैं खुद को रूम में बंद रखता था, किसी से बात नहीं करता मिलता नहीं था। इंटरनेट से दूर रहता था, न रेडियो सुनता न टेलीविजन देखता और मीडिया से खुद को कोसो दूर रखता था। मैं बात तक नहीं करता था।

यह मुझे पर हावी हो रहा था, कंट्रोल कर रहा था। बायपोलर डिसॉर्डर ऐसी बीमारी है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस बीमारी की शुरुआत आपको हर चीज पर शक होने से होती है, मौत से डर लगता है और लोगों से आप डरने लगते हो।”

मैंने भगवान से खुद के लिए मौत मांगी थी’

हनी सिंह ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं समझता था कि मैं वह इंसान हूं, जिसने यो-यो हनी सिंह को बनाया है। मैं हूं जिसने सबकुछ किया है। मुझे अभी भी याद है, जब मैं चेंज हुआ था, वह रात जिसने मुझे बदलकर रख दिया था। एक समय ऐसा आया जिंदगी में जब मैंने परमेश्वर से उनका अनादर करने के लिए माफी मांगी। उन पर विश्वास न रखने के लिए माफी मांगी। मैंने कहा कि आप जो भी हो, जैसे भी दिखते हो, मैं आपका हमेशा आदर करूंगा, लेकिन मुझे आपसे बस एक चीज चाहिए। वह है मौत…मेरे अंदर जो कुछ भी चल रहा था मैं उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। खुद से थक चुका था। उस रात मैंने भगवान से सिर्फ डेथ मांगी।”

Tags

Related Articles

Back to top button
Close