संकट की घड़ी में सहारा बनी 108 एंबुलेंस, घायल पुरुष को मिली नई उम्मीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 28 वर्षीय सुनील और खुशी देवी 22 वर्षीय सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। दुर्घटना के दौरान उनके सिर एवं हाथ में और पैर में गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा निःशुल्क आपातकालीन सेवा 108 पर दी गई।

Kanpur Desk; उन्नाव सी एच सी (अचलगंज)। 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर गंभीर रूप से घायल मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। थाना अचलगंज क्षेत्र रायबरेली रोड सिकंदर पुर के पास हुई घायल पुरुष को 108 एंबुलेंस के ईएमटी द्वारा त्वरित उपचार प्रदान करते हुए सुरक्षित सी एच सी अचलगंज अस्पताल पहुंचाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 28 वर्षीय सुनील और खुशी देवी 22 वर्षीय सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। दुर्घटना के दौरान उनके सिर एवं हाथ में और पैर में गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा निःशुल्क आपातकालीन सेवा 108 पर दी गई।

कॉल प्राप्त होते ही एंबुलेंस संख्या UP32fg2816के पायलट मुकेश कुमार निर्धारित समय में घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रमेश कुमार ने घायल पुरुष का प्राथमिक आकलन कर तत्काल आवश्यक उपचार शुरू किया। उन्होंने घावों की ड्रेसिंग कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया तथा मरीज के सभी महत्वपूर्ण वाइटल्स की जांच की।
उपचार के दौरान ईएमटी ने मरीज को ड्रेसिंग तथा बैंडिंग की और आवश्यक प्री-हॉस्पिटल मेडिकल केयर प्रदान की। तत्पश्चात पुरुष को सुरक्षित रूप से सी एच सी अचलगंज अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। समय पर मिले उपचार से मरीज को दर्द एवं परेशानी से काफी राहत मिली।
मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया, ईएमटी की कार्यकुशलता एवं संस्था द्वारा प्रदान की जा रही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।i
संजय भारती