Bollywood

Bigg Boss 20: शुरू होगा बिग बॉस का असली खेल, टीवी से लेकर OTT तक

Bigg Boss 20 Premiere: सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 आज से टीवी और ओटीटी पर शुरू होने जा रहा है।

Bollywood Desk; छोटे पर्दे के सबसे कंट्रोवर्शियल शो के तौर पर Bigg Boss को जाना जाता है। सुपरस्टार सलमान खान का ये रियलिटी शो, जितना विवादित है, उससे कहीं अधिक लोकप्रिय भी माना जाता है। अगले चार महीने के लिए अब बिग बॉस असली खेल सीजन 20 के तहत शुरू होने जा रहा है।

आज रात बिग बॉस 20 का प्रीमियर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसे आप लाइव टीवी से लेकर ओटीटी तक कहां देख और किस समय पर देख सकते हैं। साथ ही इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन नजर आएगा।

कब और कहां देखें बिग बॉस 20 का प्रीमियर

होस्ट सलमान खान की अगुवाई में 6 सितंबर 2026 रविवार यानी आज से बिग बॉस सीजन 20 का आगाज किया जाएगा। इस रियलिटी शो की लाइव स्ट्रीमिंग को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। दूसरी तरफ टीवी चैनल कलर्स पर सलमान का ये रियलिटी शो रात 10:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में जो फैंस बिग बॉस 20 के प्रीमियर को देखने के लिए उत्साहित हैं, वह ओटीटी और टीवी इसका आनंद ले सकते हैं।

ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर

आज रात बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान ये कन्फर्म हो जाएगा कि कौन-कौन से सदस्य बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनके पहले से ही सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 के संभावित सदस्यों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है-

हालांकि, इन तमाम सदस्यों के आधिकारिक एलान की पुष्टि बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान आज रात को हो जाएगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close