
दहेजलोभी ससुरालजन बने बहु के लिए जल्लाद ससुरालवालों ने खिलाया था जहर- पीड़ित महिला
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मलावा खुर्द की रहने वाली युवती की शादी झूंसी मे हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज़ ना मिलने पर महिला की पिटाई की। उसके बाद उसे जहर खिला दिया। महिला की जान अस्पताल में किसी तरह बच गई, लेकिन महिला के गर्भ मे पल रहे बच्चे को डाक्टर बचा नहीं सके। उसने अब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।
हॉस्पिटल में एडमिट होने पर किसी तरह विवाहिता की जान बच गई, लेकिन उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद परिवारिक सुलह समझौता से उस वक्त मामला शांत कर दिया गया। मगर विवाहिता के ठीक हो जाने पर दोबारा पैसे की डिमांड करते हुए अत्याचार किया गया। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा।पीड़िता ने रोत हुए पूरी कहानी सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये बयां की है। वह प्रशासन से अपने लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। दहेज लोभी ससुरालियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।