Bollywood

स्टार बनते ही बदल गए थे Shah Rukh Khan के तेवर ,कह दी बड़ी बात

शाह रुख खान की पहली फिल्म के डायरेक्टर ने रिवील किया है कि उन्हें लगा था कि शाह रुख इतने बड़ा स्टार बनेंगे।

Bollywood; शाह रुख खान को फिल्म दीवाना (Deewana) से रातोंरात स्टारडम मिला था। हालांकि, यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी। साल 1989 में एक्टर ने अपनी पहली फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था।

शाह रुख खान की पहली फिल्म

साल 1989 में आई यह फिल्म ‘इन विच एनी गिव्ज इट टोज वंस’ थी। प्रदीप कृषण के निर्देशन में बनी इंग्लिश लैंग्वेज की टेलीविजन फिल्म की कहानी अरुंदति रॉय ने लिखी थी। इस फिल्म में अर्जुन रैना, रोशन सेठ, अरुंदति रॉय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं जबकि शाह रुख एक छोटे से रोल ‘सीनियर’ में दिखे थे।

SRK के स्टारडम की नहीं थी किसी को उम्मीद

सालों बाद फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप कृषण ने रिवील किया कि उन्हें नहीं पता था कि SRK इतने बड़े स्टार बनेंगे। मिड-डे के मुताबिक, शाह रुख को लेकर डायरेक्टर ने कहा-

स्टार बनने के बाद कही कड़वी बातें

प्रदीप कृषण ने यह भी बताया कि जब वह स्टार बन गए तब उन्होंने डायरेक्टर व बाकी लोगों के बारें कड़वीं बात कहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें फिल्म में कोई दमदार रोल नहीं दिया गया और उनकी एक्टिंग को नहीं पहचाना गया। इस बारे में डायरेक्टर ने कहा-

स्टार बनने के बाद, उन्होंने हमारे बारे में कुछ कड़वी बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘उन लोगों ने कभी पहचाना ही नहीं कि मैं कितना अच्छा एक्टर हूं।’ मुझे लगता है कि यह सच है। लेकिन उनकी एक्टिंग का अंदाज ऐसा है जो उन किरदारों के लिए सही नहीं था जिनकी हमें तलाश थी।

Related Articles

Back to top button
Close