BollywoodENTERTAINMENT

जब Immortals Of Meluha के राइट्स ना खरीद पाने का Akshay Kumar को हुआ बेहद अफसोस

अक्षय कुमार ने 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के फिल्म अधिकार न खरीदने पर गहरा अफसोस जताया है।

Bollywood; पिछले दिनों ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) पर आए अपडेट ने ऑनलाइन हलचल मचा दी थी। खबर थी कि इस ट्रिलॉजी में रणवीर भगवान शिव का किरदार निभाएंगे।

अमीश त्रिपाठी ने लिखी है किताब

खबर थी कि रणवीर सिंह ने इस माइथोलॉजिकल बेस्टसेलर के अधिकार हासिल कर लिए हैं और वे इस बड़े बजट की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अब लेखक अमीश त्रिपाठी ने अब इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसी कोई डील नहीं हुई है।

किताब को लेकर फिर से शुरू हुई चर्चा के बीच, अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता ने खुलकर स्वीकार किया है कि उन्हें उपन्यास के अधिकार न खरीदने का पछतावा था।

अमीश त्रिपाठी की फिल्म ‘स्कियन ऑफ इक्ष्वाकु'(Scion of Ikshvaku) के लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया कि जब ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पहली बार प्रकाशित हुई थी, तब उन्हें इसके अधिकार खरीदने की सलाह दी गई थी।

अक्षय ने जाहिर किया था अफसोस

उस पल को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि जब भगवान शिव पर अमीश की पहली किताब आई थी, तो मुझे किताब के अधिकार खरीदकर उस पर फिल्म बनाने की सलाह दी गई थी। मैंने किताब का कवर देखा था और मुझे यकीन नहीं था कि मैं भगवान शिव का किरदार निभा पाऊंगा। लेकिन बाद में जब करण जौहर ने मुझे कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि मैंने वाकई कुछ खो दिया। तो कहानी का सार यही है कि किताबें पढ़ना अच्छा होता है।”

रणवीर सिंह के फिल्म में शामिल होने के बाद अमीश त्रिपाठी को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। एक बयान में लेखक ने कहा,”शिवा ट्रिलॉजी के अधिकार मेरे पास हैं और अभी तक किसी के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरी राय में रणवीर अब तक के सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन भी हूं। लेकिन यह खबर सच नहीं है।”

Related Articles

Back to top button
Close