कानपुर

भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम के अपमान पर कांग्रेस ने किया धीरेंद्र शास्त्री का विरोध——–

शुक्लागंज नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वाधान में आज पोनी रोड इंदिरा नगर में भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अपमानजक और भगवान श्री राम एवं उनके पिता महाराज दशरथ के बारे अपमानजक उल्लेख करने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया और उनके सारे कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की अपील की।

Kanpur Desk; उन्नाव। शुक्लागंज नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वाधान में आज पोनी रोड इंदिरा नगर में भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अपमानजक और भगवान श्री राम एवं उनके पिता महाराज दशरथ के बारे अपमानजक उल्लेख करने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया और उनके सारे कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की अपील की। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा धीरेंद्र शास्त्री ने हमारे आराध्य श्री कृष्ण और श्री राम का अपमान किया है उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा मेढ़ा कह कर उनका उपहास किया उनके बांसुरी बजाने का भी उपहास किया और उनके धाम वृंदावन का भी अपमान किया।उन्होंने भगवान कृष्ण और भगवान राम को बांटने की कोशिश करी।

शायद उन्हें ज्ञान ही नहीं है की राम और कृष्ण एक ही है।वहीँ उन्हें भगवान राम के 5 बाप थे कह कर उनका भी अपमान किया।। धीरेन्द्र शास्त्री ने सनातन धर्म का अपमान किया है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इससे पहले भी कुंभ में भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति असंवेदनशील बात करी थी की जो मर गए है वो सीधे स्वर्ग जाएंगे।ऐसे पाखण्डी बाबाओ का हर सनातनी को विरोध करना चाहिए और इनके प्रोग्रामों का बहिष्कार करना चाहिए ये कलियुग के शिशुपाल हैं। इनको धर्म के बारे में कोई ज्ञान नहीं है ये सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहे है ।कोई भी बीजेपी वाला इनका विरोध नहीं करेगा ।बीजेपी वाले अपने प्रचार के लिए इनका इस्तमाल करते है। प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेई,दूधनाथ वर्मा,निर्मल बाजपेई,बाबूलाल गुप्ता,महेश मिश्रा, संजय सिंह, विश्वनाथ दास,पिंटू तिवारी,अकबाल अवस्थी,राजकुमार,हनीफ, अनूप अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।।
                                                                                                    संजय भारती 

Tags

Related Articles

Back to top button
Close