राजनीती
ठगों का मेला’, भाजपा ने पोस्टर जारी कर महारैली से पहले विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष की 'आईएनडीआईए' गठबंधन की महारैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Delhi Desk; राजधानी दिल्ली में आज रविवार (1 नवंबर) को रामलीला मैदान में महारैली होने जा रही है। विपक्ष की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
वहीं, विपक्ष की महारैली को लेकर बीजेपी ने X पर एक पोस्ट डालते हुए निशाना साधा है। बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा गया कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है- “ठगों का मेला”, मकसद- अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह व अराजकता फैलाना।
विपक्ष की महारैली
जुटेंगे दिग्गज नेता
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा सहित आईएनडीआईए के तमाम घटक दलों के शीर्ष नेता एक साथ दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच आएंगे। इनका संबोधन होगा।




