Special

मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई में एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के शक में एक रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Desk; मुंबई में एक रैपिडो ड्राइवर को माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ (JeM) से जुड़े होने का शक है।

आतंकवादी संगठन से जुड़ा ये रैपिडो ड्राइवर मुंबई के माहिम का रहने वाला मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया है।

रैपिडो ड्राइवर का पाकिस्तान से कनेक्शन

जांच एजेंसी के अनुसार, अख्तर रैपिडो ड्राइवर और इत्र विक्रेता के काम की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था। वह पाकिस्तानी खुफिया तंत्र के संपर्क में था।

आरोपी ने धार्मिक नफरत को बढ़ावा दिया और ‘इंडियन मुस्लिम’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की ऐसी ऑडियो क्लिप शेयर कीं, जिनमें बाबरी मस्जिद का जिक्र था।

जांच में पता चला है कि यह रैपिडो ड्राइवर अख्तर ‘इब्न-ए-कासिम’ (IBN E Qasim) नाम के एक कट्टरपंथी पाकिस्तानी टेलीग्राम चैनल से जुड़ा हुआ था।

PM मोदी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

रैपिडो ड्राइवर अख्तर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ टिप्पणियां करता था। उसने ‘अब जिहाद का जमाना आ गया है’ जैसी बातें लिखकर लोगों को जिहाद के लिए उकसाया और हिंसा भड़काने की कोशिश की।

अख्तर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले सुरक्षा चूक को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक कमेंट किया।

महाराष्ट्र ATS ने साजिश का किया भंडाफोड़

अधिकारियों ने अख्तर के पास से एक ‘रेडमी नोट 14 प्रो’ (Redmi Note 14 Pro) मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच के लिए उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों के 39 स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखे गए हैं।

विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में, अख्तर के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता’ की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close