राजनीती

‘अगर जीरो सीट देंगे, तो नतीजा भी जीरो ही होगा’; इमरान मसूद ….

हम बस इतना कह रहे हैं कि हमने भी जीत हासिल की है। हमने बड़ा दिल दिखाया लेकिन क्या हर बार हमें ही बड़ा दिल दिखाना होगा? क्या आप थोड़ी और उदारता नहीं दिखा सकते?

Delhi Desk; यूपी चुनावों के लिए SP-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तकरार छिड़ी है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की वजह से ही आप (समाजवादी पार्टी) 37 सीटें 2024 लोकसभा चुनाव में जीत पाए। ऐसे में अगर आप शून्य सीटें देंगे, तो नतीजा भी जाहिर है कि शून्य ही होगा।

आप खुद ही इन सीटों पर चुनाव क्यों नहीं लड़ते? आप आगे बढ़ें और इन्हें जीतें आखिरकार, आप ही तो दावा करते हैं कि आपके पास जीत हासिल करने का कोई फॉर्मूला है। इसके अलावा इमरान मसूद ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि आपका कोई योगदान नहीं था।

हम बस इतना कह रहे हैं कि हमने भी जीत हासिल की है। हमने बड़ा दिल दिखाया लेकिन क्या हर बार हमें ही बड़ा दिल दिखाना होगा? क्या आप थोड़ी और उदारता नहीं दिखा सकते?

साथ ही कहा कि मैं पार्टी के प्रति और पार्टी की उन्नति के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर दूंगा। मुझे चारों तरफ से घेरकर मुझे विलन साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं किस बात के लिए विलन? मैं अपनी पार्टी के लिए मांग कर रहा हूं। अपनी पार्टी के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपनी पार्टी के हित की बात करूंगा। गठबंधन हो रहा है।

BJP को हटाने की सारी जिम्मेदारी क्या सिर्फ मेरे कंधों पर है? आपके कंधों पर नहीं है? 2022 में तो मुसलमान ने एकतरफा होकर, अंधे होकर हमने वोट डाल दिया था, हम हार क्यों गए थे? यह जिम्मेदारी आपके कंधों पर ज्यादा है। आप हमसे उम्मीद कर रहे हैं, हम तैयार हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close