BollywoodENTERTAINMENT

Exclusive: सेट पर अक्षय खन्ना से डरते थे लोग, Dhurandhar 2 में दिखे पाकिस्तानी स्टार्स

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में मुक्का का किरदार निभा चुके रजत अरोड़ा (Rajat Arora) ने एक्सक्लूसिव बातचीत में ....

Bollywood; बैंकिंग का जॉब छोड़कर फिल्मों में आए रजत अरोड़ा (Rajat Arora) ने कबीर सिंह सहित कई फिल्मों में काम किया। इन दिनों वह आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में नजर आ रहे हैं। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 में रजत अरोड़ा ने मुक्का का किरदार निभाया है।

रजत अरोड़ा ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में धुरंधर, आदित्य धर और अपने करियर के बारे में दिलचस्प बातें की हैं।

जब धुरंधर बन रही थी, तब क्या आपको लगा था कि यह इतनी बड़ी हिट होगी।

रजत अरोड़ा ने कहा, “हमें नहीं पता था कि इतनी सफल होगी लेकिन यह था कि सफलता तो जरूर मिलेगी। जब हमारा ऑडिशन हुआ था, तब हमें यह बताया गया था कि इसे आदित्य धर सर डायरेक्टर करने वाले हैं। हमें मूवी का नाम भी नहीं पता था क्योंकि उस वक्त नाम नहीं रखा गया था।

रजत अरोड़ा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म को आदित्य धर डायरेक्टर करने वाले हैं तो उम्मीद हो गई थी कि फिल्म सफल रहेगी क्योंकि उन्होंने उरी जैसी हिट फिल्म बनाई थी।

बैंकिंग का जॉब छोड़कर अभिनय में आने का फैसला क्यों लिया?

रजत अरोड़ा हमेशा से ही अभिनय की दुनिया में नाम कमाना चाहता था। वह थिएटर में एक्टिव भी थे और NSD में एडमिशन भी लेने वाले थे, लेकिन अचानक एक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी। एक्सीडेंट के बाद रजत एक साल के लिए बेड रेस्ट पर गए। इसी बीच उनकी बैंकिंग की जॉब भी लग गई थी। इसलिए उन्होंने एक्टिंग को साइड रखकर बैंकिंग में जॉब करनी शुरू कर दी।

इसके बाद उन्हें जैसे ही मौका मिला, वह मुंबई आ गए और यहीं काम के साथ-साथ एक्टिंग भी करने लगे। रजत अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बैंकिंग की जॉब छोड़कर फुल टाइम एक्टिंग करने का फैसला किया। उनकी पत्नी और परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया। बैंकिंग की जॉब छोड़ने के एक साल बाद ही धुरंधर के लिए उनका ऑडिशन क्रैक हो गया था।

धुरंधर में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ काम करके आपको कैसा लगा?

बहुत अच्छा अनुभव रहा। जब मैं रणवीर सर से पहली बार मिला और उनसे सोच ही रहा था कि कैसे बात करूं। इतने में उन्होंने खुद ही कहा- गैंग में तुम्हारा स्वागत है रजत। मैं हैरान रह गया था कि उन्हें मेरा नाम पता है। वह बहुत अच्छे से मिले। अभी 19 मार्च को भी ऐसा ही हुआ, जब स्क्रीनिंग हुई तो उन्होंने मुझे जैसे ही दूर से देखा तो बुलाया, हग किया और फोटो खिंचवाई।

अक्षय खन्ना से मिलकर डर गए थे मुक्का

रजत अरोड़ा ने बताया कि वह ऑन-स्क्रीन रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना से बात करने में झिझक रहे थे। उन्होंने कहा, “हम अक्षय खन्ना सर से डरते थे क्योंकि सर हमेशा अपने में रहते थे। हमें लगता था कि वह शायद किसी से बात नहीं करना चाहते। उन्हें प्राइवेसी पसंद है। कुछ लोग ऐसे होते हैं कि उन्हें अकेला रहना पसंद होता है। ज्यादा बात करना अच्छा नहीं लगता है। दो दिन तक हम देखते थे कि वह अकेले ही बैठे हैं, कोई उनके आसपास नहीं आता था तो हमें लगता था कि हम भी कैसे जाए और क्यों जाएं। डायरेक्टर या बाकी लोग भी नहीं जा रहे हैं तो हम क्यों जाए। हम भी नहीं जाते हैं। बचकर रहते हैं।

दो दिन बाद विक्रम (को-एक्टर) ने बोला कि हम ट्राई तो करते हैं। हैलो तो करके आते हैं कम से कम। साथ में काम कर रहे हैं, फैन हैं उनके और हाय भी न बोल पाए, फिर क्या मतलब। हम गए। हमने उन्हें आगे कर दिया, सोचा कि पिटोगे तो आप ही पिटोगे। फिर जब हम गए तो इतना उल्टा हुआ हमारे साथ। जो सोच रहे थे, उसके बिल्कुल ही अलग हुआ। वह अपनी सीट से खड़े हो गए। हमने बात की और वह बहुत प्यार से बात कर रहे थे।”

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर आपकी राय?

रजत अरोड़ा ने कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, छोड़ो बेकार की बातें। आलोचनाएं मिल तो रही हैं। लेकिन आलोचनाएं तब ज्यादा मिल रही थीं, जब लोगों ने फिल्म देखी नहीं थी। उन्हें शायद देखकर लग रहा था कि प्रोपेगेंडा है। लेकिन आदित्य धर से भी यही सवाल पूछा गया था तब उन्होंने स्पीच में कहा था, ‘मैं कोई एंटी कम्युनिटी या एंटी पाकिस्तान मूवी नहीं बना रहा हूं। मैं एंटी-टेरिरिज्म मूवी बना रहा हूं।’ तो जो टेरिरिज्म है जो सबको पता है, उसका कहीं न कहीं पाकिस्तान से लिंक है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close