BollywoodENTERTAINMENT

Dhurandhar 2 में 37 साल बाद आया ये आइकॉनिक गाना

Dhurandhar: The Revenge में 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना शामिल किया गया है। अब ओरिजिनल सिंगर ने अपने सॉन्ग को शामिल करने पर रिएक्ट किया।

Bollywood; धुरंधर और धुरंधर 2 में आदित्य धर ने भर-भरकर 70s से 90s तक के आइकॉनिक गानों को शामिल किया। उन्होंने फिल्म में कोई तीन-चार मिनट का गाना इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सीन को और दिलचस्प बनाने के लिए कुछ हिट ट्रैक यूज किए, जिसने सीन को और भी मजेदार बना दिया।

कुछ गाने ऐसे मोमेंट पर बजते हैं, जो फिल्म में एक बड़ा टर्निंग प्वॉइन्ट लेकर आते हैं। फिल्म में शामिल एक ऐसा ही गाना है जिसे क्लाईमैक्स में बजाया जाता है और एक बड़े किरदार की असली पहचान से पर्दा उठता है। यह गाना है ‘Oye Oye’ जो 37 साल पहले बना था। इस गाने को धुरंधर 2 में जमील जमाली (राकेश बेदी) के असली पहचान के खुलासे के वक्त बैकग्राउंड में बजाया जाता है।

धुरंधर 2 में शामिल 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना

‘ओये ओये… तिरछी टोपीवाले’ एक आइकॉनिक चार्टबस्टर सॉन्ग है जो 37 साल पुराना है। यह सनी देओल, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म tridev का गाना है। इस गाने के बोल भले ही आनंद बख्शी ने लिखे थे, लेकिन आवाज सपना मुखर्जी (Sapna Mukherjee) और अमित कुमार (Amit Kumar) ने दी थी। इस गाने के लिए सपना को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

धुरंधर 2 में अपना गाना सुन खुश हुईं ओरिजिनल सिंगर

धुरंधर 2 में अपना आइकॉनिक गाना सुनकर सपना मुखर्जी काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके आइकॉनिक गाने में उनकी आवाज को रिप्लेस नहीं किया गया। पीटीआई के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा, “आदित्य धर इसे सम्मान के साथ वापस लाने और फिल्म में इसे एक सार्थक जगह देने के लिए पूरे क्रेडिट के हकदार हैं। आज मेरी आवाज को बदला नहीं गया, बल्कि उसका सम्मान किया गया और एक कलाकार के लिए यह बहुत मायने रखता है।”

आवाज रिप्लेस न होने पर रिएक्शन

सपना मुखर्जी ने आगे कहा, “जब मैंने सुना कि अमित कुमार जी के साथ-साथ मेरी आवाज को भी बरकरार रखा गया है तो मुझे बहुत सम्मानित महसूस हुआ। कलाकारों और उनके काम के प्रति इस तरह का सम्मान बहुत कम देखने को मिलता है। आज आप किसी गाने को दोबारा बना सकते हैं, लेकिन उसकी ‘आत्मा’ को नहीं बदल सकते।”

Tags

Related Articles

Back to top button
Close