लूट की झूठी सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, दोस्तों का मजाक निकला मामला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की पहचान शुक्लागंज, कानपुर के अंबिकापुरम निवासी मनोज कुमार के बेटे शाहिल के रूप में हुई, जो ड्यूटी से ऑटो से लौट रहा था।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित जोगा भोगा चौराहे पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे डायल-112 पर एक युवक से मोबाइल और नकदी लूटने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की पहचान शुक्लागंज, कानपुर के अंबिकापुरम निवासी मनोज कुमार के बेटे शाहिल के रूप में हुई, जो ड्यूटी से ऑटो से लौट रहा था।
गहन पूछताछ में शाहिल के भाई दीपांकर कश्यप ने पुलिस को बताया कि कोई लूट नहीं हुई थी; बल्कि दोस्तों ने मजाक में मोबाइल रख लिया था, जिसे बाद में वापस कर दिया। मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुलिस संसाधनों के सही उपयोग के लिए डायल-112 पर सूचना देने से पहले तथ्यों की सही जानकारी अवश्य कर लें।
संजय भारती




