MaharajganjSpecial

लोगो को जागरुक करने के लिए पुलिस ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आप भी दंग रह जाऐंगें

लोगो को जागरुक करने के लिए पुलिस ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आप भी दंग रह जाऐंगें

लोगो को जागरुक करने के लिए पुलिस ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आप भी दंग रह जाऐंगें

महराजगंज जिले में गुरुवार को अचानक सड़कों पर यमराज और चित्रगुप्त दिखाई दिए। लोग जब
उत्सुकतावश उनके पास पहुंचे तो वह लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की बात कह रहे थे।
इस दौरान हेलमेट न लगाने वालों को उन्होंने फटकार लगाते हुए, कहा कि हमारा वर्क लोड न बढ़ाओ और सड़क पर हेलमेट लगाकर चलो।बता दें कि यातायात निरीक्षक जयनरायण यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। बृहस्पतिवार को शहर के सक्सेना चौराहे पर यमराज के रूप में उतरे दो होमगार्ड अपने अनूठे अंदाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कोशिश की।एक होमगार्ड यमराज तो दूसरा चित्रगुप्त का रूप धारण किया। दोनों एक हाथ में गदा तो दूसरे हाथ में एक लाउडस्पीकर लिए घूम-घूम कर यह ऐलान करना शुरू किया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करों, हमारा वर्क लोड न बढ़ाओ।यातायात निरीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक करने का प्रयास किया गया। सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। लोगों ने उनसे नियम का पालन करने का वादा भी किया।

Related Articles

Back to top button
Close