chennai

खतरनाक स्टंट करते दिखे दो स्कूली बच्चे ट्रेन के हैंडल को पकड़कर किया खतरनाक स्टंट

खतरनाक स्टंट करते दिखे दो स्कूली बच्चे ट्रेन के हैंडल को पकड़कर किया खतरनाक स्टंट

खतरनाक स्टंट करते दिखे दो स्कूली बच्चे ट्रेन के हैंडल को पकड़कर किया खतरनाक स्टंट
सोशल मीडिया पर हमें एक ऐसा ही वीडियो मिला है, जिसमें स्कूल की यूनिफार्म पहने एक
लड़का और एक लड़की खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। इन दोनों का वीडियो देखकर लोगों
के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
वीडियो में ये दोनों स्कूली छात्र चलती ट्रेन में जानलेवा स्टंट करते देखे जा सकते हैं।वीडियो चेन्नई के कवारपेट्टई रेलवे स्टेशन का है। स्कूल की यूनिफॉर्म पहने एक लड़की तथा एक लड़का चलती ट्रेन के साथ भाग रहे हैं। लड़की ने ट्रेन का हैंडल पकड़ा हुआ है और लड़का उसके पीछे भाग रहा है। इसके बाद जैसे ही ट्रेन की स्पीड बढ़ती है, लड़की दरवाजे के हैंडल को पकड़कर प्लेटफॉर्म पर अपने पैरों को घिसटाने लगती है। इसके बाद लड़की ट्रेन के अंदर हो जाती है और फिर लड़का भी वैसा ही जानलेवा स्टंट करता है।फिर जब ट्रेन स्टेशन से बाहर निकल रही होती है तो दोनों ट्रेन के अंदर चढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोरुक्कुपेट पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक वीडियो रिकॉर्ड करने वाले का पता नहीं चल सका है।

Back to top button
Close