करियर & जॉबराजनीतिराज्यलाइफस्टाइललाइव टीवीविदेशविश्वस्वास्थ्य

मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद चुरुआ हनुमान मंदिर में टेका माथा

बछरावां रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निगोहा मंडल के विष्णु गोपाल बाजपेई उर्फ दीपू बाजपेई को निगोहा मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया है। मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद चुरुआ हनुमान मंदिर में माथा टेक कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया है । बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सेवाएं देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी द्वारा श्री बाजपेई मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात भाजपा विधायक राम नरेश रावत,मोहित बाजपेई, प्रमोद कुमार, शुभम जयसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button
Close