BiharCrime

दारोगा पैरवी कराने आई महिला से कराई मालिश दारोगा ने महिलाओं की मजबूरी का उठाया फायदा

दारोगा पैरवी कराने आई महिला से कराई मालिश दारोगा ने महिलाओं की मजबूरी का उठाया फायदा

सहरसा से एक दारोगा का थाने के कमरे में बॉडी मसाज करवाते वीडियो सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दारोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है। दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है। वह नवहट्‌टा थाने में पदस्थ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो करीब 2 महीने पहले का है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की देवकला देवी हैं।

कुछ महीने पहले देवकला देवी का भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार ओपी में आवेदन दिया गया था। उसी केस की पैरवी में महिला दारोगा के पास गई थी। महिलाएं अपने केस की पैरवी के लिए बार-बार थाना पहुंच रही थी। दारोगा ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Close