BudaunMurder

बदायूं में 80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बदायूं में 80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बदायूं में 80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला से नाती ने दुष्कर्म किया।
आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था।
पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वृद्ध महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का
35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा।
वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर
पर हलवा बना है। हलवा बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो।
दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई।

महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई।
तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।
बाद में युवक ने चुप रहने की धमकी देकर पीड़ित को घर भेज दिया।
महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

वजीरगंज थाना क्षेत्र की 80 साल की महिला ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ
दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
आरोपी और महिला का रिश्ता दादी नाती का बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close