Special

दुनिया की सबसे ज़ालिम रानी की कहानी लड़कियों के खून से नहाती थी लेडी ड्रेकुला

दुनिया की सबसे ज़ालिम रानी की कहानी लड़कियों के खून से नहाती थी लेडी ड्रेकुला

दुनिया की सबसे ज़ालिम रानी की कहानी लड़कियों के खून से नहाती थी लेडी ड्रेकुला

हंगरी की रहने वाली इस महारानी का नाम एलिजाबेथ बाथरी था। एलिजाबेथ बाथरी
को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है।
साल 1585 से 1610 के बीच बाथरी ने 600 से भी ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था।

ऐसा कहा जाता है कि किसी ने एलिजाबेथ को खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून
से नहाने की सलाह दी थी।प्रचलित कहानियों के अनुसार, वह मृत लड़कियों के शरीर के मांस को अपने
दांतों से काटकर निकाल लेती थी। कहा ये भी जाता है कि एलिजाबेथ बाथरी के इस भयानक जुर्म में
उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे। दरअसल, एलिजाबेथ बाथरी हंगरी राजघराने से ताल्लुक रखती थी।
एलिजाबेथ की शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था।
लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए एलिजाबेथ बहुत बड़ा जाल बुनती थी।

हंगरी के राजा को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने इस मामले की जांच करवाई।
इस मामले को लेकर जब जांच कर्ता एलिजाबेथ के महल में पहुंचे, तो वहां का हाल देखकर दंग रह गए। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। साल 1610 में एलिजाबेथ को उसके घिनौने जुर्म के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close