Avatar Fire And Ash Review: अवतार 3 में फायर की कमी
Avatar Fire And Ash Review: जेम्स कैमरून की सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पैंडोरा पर मंडरा रहे नए खतरों की कहानी का नया चैप्टर फैंस को देखने को मिलेगा।

Hollywood Desk; अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म Avatar Fire and Ash review एक बार फिर पैंडोरा पर मंडरा रहे नए खतरों के साथ रिलीज हुई है। कहानी साल 2022 में रिलीज हुई अवतार – द वे ऑफ वॉटर के अंत से आगे बढ़ेगी, क्योंकि ये उसी फिल्म की सीक्वल है।
तीसरे पार्ट में दिखाई गई ये कहानी
पैंडोरा में रह रहे जैक सली और नेयतिरी अपने बेटे की मौत के शोक से उबर नहीं पाए हैं। उनका दूसरा बेटा लोआक (ब्रिटेन डैल्टोन) को भी इसका सदमा लगा है। उनके बीच मानव प्रजाति का स्पाइडर (जैक चैंपियन) भी रहता है, जो बिना ऑक्सीजन मास्क के जीवित नहीं रह सकता। नेयतिरी का मानना है कि नावी (नीले रंग के अवतार) के बीच रहना उसके लिए खतरनाक है, ऐसे में स्पाइडर को उसकी दुनिया में भेज देना चाहिए। जैक के बच्चे तीनों बच्चे लोआक, किरी और टुक इसका का विरोध करते हैं, लेकिन फिर विंडट्रेडर्स की मदद से स्पाइडर को उसकी दुनिया तक पहुंचाने के लिए पूरा सली परिवार निकल पड़ता है।
रास्ते में उन पर मंगक्वान कबीला हमला कर देता है। उनकी मुखिया वारांग (उना चैपलिन) है। मंगक्वान ऐश पीपल के नाम से जाने जाते हैं। कभी मानव सैन्य कमांडर रहा क्वारिच (स्टीफेन लैंग) खुद अवतार बन चुका है। नावी के साथ लड़ाई में उसकी मौत हो गई थी। उसे फिर से जीवित किया गया है। वह वारांग के साथ मिलकर अपने बेटे स्पाइडर को पाना चाहता है, साथ ही जैक और उसके परिवार से बदला लेना चाहता है। आगे की कहानी के लिए फिल्म देखनी होगी।
अवतार 3′ की कहानी में नहीं है नयापन
अवतार फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म तकनीकी तौर पर शानदार है। विजुअल इफेक्ट्स और रसेल कारपेंटर की सिनेमैटोग्राफी इतनी वास्तविक है, मानो आप भी उस दुनिया का हिस्सा हैं। लेकिन कहानी में अगर नयापन ढूंढेंगे, तो निराशा हाथ लगेगी। जेम्स पैंडोरा की दुनिया के लिए नई कहानी नहीं तलाश पाए हैं। वह पारिवारिक भावनाओं में अटके रहे। इस कारण असाधारण माहौल और नए पात्रों के बावजूद फिल्म केवल पारिवारिक ड्रामा बनकर रह जाती है।



