कौन हैं Anushka Shetty के होने वाले पति? प्रभास को छोड़ बिजनेसमैन की दुल्हनिया बनेंगी
Anushka Shetty Wedding: बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Bollywood; आखिरकार जिसका इंतजार था, वो अब पूरा होना जा रहा है। फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि 44 साल की अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अब शादी करने जा रही हैं।
अनुष्का शेट्टी हमेशा अपनी शादी और डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम (Prabhas) से जुड़ता आया है। हालांकि, दोनों ने ही इन खबरों को खारिज किया है और एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस की शादी का इंतजार कर रहे थे।
शादी करने जा रही हैं 44 साल की अनुष्का शेट्टी?
अब अनुष्का की शादी की खबरें आ रही हैं और उनके दूल्हेराजा प्रभास नहीं हैं। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि परिवार शादी की प्लानिंग कर रहा है और यह जल्द ही होस्ट हो सकता है।
कौन हैं अनुष्का शेट्टी के होने वाले दूल्हेराजा?
अनुष्का शेट्टी जिसकी दुल्हनिया बनने जा रही हैं, वो कोई फिल्मी वर्ल्ड से नहीं है। उनका होने वाला पति एक बिजनेसमैन बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी के दूल्हेराजा उनके फैमिली फ्रेंड हैं। हालांकि, वह कौन हैं और क्या करते हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, अनुष्का शेट्टी की तरफ से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की गई है।




