Bollywood

Haiwaan Teaser: हीरो या हैवान, किसकी होगी जीत?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी हैवान का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Bollywood; लंबे समय से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज Haiwaan का टीजर रिलीज किया जाएगा।

जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर (Haiwaan Teaser) सामने आ गया है। थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर फिल्म के इस टीजर को देखकर आपकी भी एक्साइटमेंट हाई हो जाएगी। आइए एक नजर हैवान की इस पहली झलक पर डालते हैं-

सामने आया हैवान का टीजर

बीते साल निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा फिल्म का हैवान का आधिकारिक एलान किया गया था। जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। अब इस मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है- वह खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी, हीरो या हैवान?

टीजर में आपको सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अक्षय विलेन के रोल में साये की तरह उनका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो हैवान का ये टीजर कई सवाल खड़े कर रहा और दर्शकों का सोचने पर मजबूर कर रहा है। उनके इन सवालों का जवाब आपको हैवान की रिलीज के साथ मिलेगा।

मालूम हो कि हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार ये दोनों कलाकार फिल्म टशन में नजर आए थे। अक्की और सैफ की अपकमिंग फिल्म हैवान को अगले महीने 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close