Bollywood

4000 करोड़ी Ramayana के VFX की आलोचना पर Ranbir Kapoor का करारा जवाब

रामायण (Ramayana) के ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के CGI पर डिबेट शुरू हो गया था। अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।

Bollywood; एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे पसंद के साथ-साथ आलोचना भी मिली। कई लोगों ने फिल्म के CGI यानी VFX को लेकर आलोचना की।

ramayan में राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने वीएफएक्स की आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है।

रामायण के VFX ट्रोलिंग पर बोले रणबीर

रणबीर कपूर ने Collider के साथ बातचीत में 4000 करोड़ी रामायण के वीएफएक्स की आलोचना पर कहा कि लोग एआई (AI) के आने के बाद से ही काफी जागरुक हो गए हैं और ट्रेलर आते ही अपनी राय बना लेते हैं। उन्होंने कहा-

अभी एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में बहुत से लोग CG क्रिटिक बन गए हैं। वे ट्रेलर देखते हैं और हमेशा आलोचना करते हैं। कहते हैं कि यह खास नहीं है या ऐसा लगता है कि काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए मेरा मानना है कि लोग ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, खासकर AI के आने से। लोग इस बात में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं कि CGI कितनी अच्छी है और फिल्म रिलीज होने पर CGI कैसी दिखेगी।

रणबीर ने यह भी बताया कि कैसे नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा फिल्म के VFX पर बारीकी से नजर रखते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी असली लगने वाले CGI से दर्शकों को प्रभावित करना मुश्किल काम है।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close