गंगाघाट कोतवाली में लगा समाधान दिवस , सभी लोगों की आयी फरियादें
राजस्व से जुड़ी जो अन्य शिकायतें शेष रह गईं, उनकी जमीनी हकीकत परखने और निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित राजस्व टीम को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान समाधान दिवस में ड्यूटी पर मौजूद लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज स्थित गंगाघाट कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व राजस्व से जुड़े कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

संजय भारती