Bollywood

‘परिस्थिति देखकर ही…’Hanuman Ansh के डायरेक्टर की लोगों से अपील

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' के प्रभाव से गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर कैंची धाम में भारी भीड़ उमड़ी।

Bollywood Desk; विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की पूरे देश में चर्चा है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस बायोपिक ड्रामा का असर इतना गहरा है कि इसने सीधे तौर पर लोगों को प्रभावित किया है।

इसी का प्रभाव रहा कि गांधी जयंती वाले लॉन्ग वीकेंड पर (2 से 4 अक्टूबर) दर्शकों की भारी भीड़ कैंची धाम दर्शन करने के लिए पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।

नैनीताल में स्थित है कैंची धाम मंदिर

कैंची धाम उत्तराखंड में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आश्रम और हनुमान मंदिर है, जो रहस्यमयी संत नीम करौली बाबा से जुड़े होने के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इसी के देखते हुए हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसके लिए एक वीडियो नोट शेयर करते हुए लोगों से अपील की।

उन्होंने कहा, ‘कैंची धाम में बहुत भीड़ हुई है इस वक्त और बहुत सारे लोगों का कहना है कि हनुमान अंश मूवी देखने के बाद लोग वहां इस तरह पहुंचे हैं। यदि ऐसा है तो भी और अगर ऐसा नहीं है तो भी हम सभी को वहां की परिस्थिति पता करके ही वहां पर जाना चाहिए।’

Tags

Related Articles

Back to top button
Close