11 साल बाद Salman Khan ने सिंगर अरिजीत सिंह से हुए झगड़े पर किया रिएक्ट
साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के बीच में विवाद हो गया था। जिसको लेकर लंबे समय तक अरिजीत ने सलमान की किसी भी फिल्म में गाना गाने से इनकार कर दिया था।

Bollywood। Salman Khan हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन कई विवादों को लेकर भी भाईजान का नाम चर्चा में रहा। ऐसा ही एक मतभेद गायक अरिजीत सिंह के साथ रहा, जिसकी वजह से लंबे समय तक इन दोनों ने आपस में बातचीत नहीं। हालांकि, 2 साल पहले आई Salman Khan की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 से इनके बीच सुलह हुई।
अब अरिजीत सिंह अपने झगड़े को लेकर सलमान कान ने पहली बार पब्लिकली खुलकर बात की है और बताया है कि अब सिंगर के साथ उनका संबंध कैसा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
अरिजीत सिंह विवाद पर बोले सलमान खान
सिंगर अरिजीत सिंह अपने विवाद और मौजूदा संबंध को लेकर सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के दौरान इस मामले पर खुलकर बात की। दरअसल वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट यूट्यूबर रवि गुप्ता आए और उन्होंने सलमान-अरिजीत की बात छेड़ दी। जिस पर भाईजान ने कहा-
अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो एक गलतफहमी थी, जो मेरी साइड से थी। उसके बाद तो उसने मेरे लिए कई गाने गाए हैं। इस तरह से सलमान ने अरिजीत सिंह विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
क्यों हुआ था झगड़ा?
साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान खान और अरिजीत सिंह (Salman Khan Arijit Singh Controversy) में विवाद हुआ। दरअसल सलमान उस अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे और जब अरिजीत को अवॉर्ड देने की बारी आई तो उन्होंने सलमान ने स्टेज पर उनकी सिंगिंग की नकल उतारी, जो अरिजीत को पसंद नहीं आया और उन्होंने सलमान की होस्टिंग को बोरिंग बता दिया था। बस यहीं से इन दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और काफी सालों तक इनके बीच बातचीत नहीं हुई।