4000 करोड़ की Ramayana पर भारी है 78 एपिसोड की पुरानी ‘रामायण’
सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायणम का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो गया है। लेकिन 39 साल पुरानी रामायण का मुकाबला नहीं कर पाई है।
Bollywood; बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म Ramayan की पहली झलकी सामने आई गई है, जिसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा है। रामायणम का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, इसके बावजूद इससे ज्यादा चर्चा 39 साल पहले आए रामायण टीवी शो की आज भी की जा रही है।
फिल्ममेकर रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था और 78 एपिसोड वाला ये माइथोलॉजिकल धारावाहिक अब भी हर किसी की फेवरेट माना जाता है।
रामायण शो का नहीं कोई मुकाबला
रामायण महाकाव्य पर सालों से दर्जनों भर शोज, मूवीज और वेब सीरीज बनते आ रहे हैं। इस कड़ी में नया नाम रणबीर कपूर की रामायणम का शामिल हो रहा है। इस मूवी का फर्स्ट लुक टीजर देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण को बेस्ट बता रहे हैं।
यूजर्स का मानना है कि चाहें कितनी भी रामायण बना लेकिन 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने वाली रामायण का आज भी कोई मुकाबला नहीं है। 78 एपिसोड वाला वह रामायण शो कालजयी है और उसके जैसा दोबारा कभी नहीं बन सकता। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स का मानना है कि टीवी वाली रामायण जैसी फील किसी में नहीं है। फिर चाहें वह धारावाहिक की कास्ट हो या फिर स्क्रीन प्रेजेंस
मालूम हो कि रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन टीवी चैनल पर कई बार टेलीकास्ट किया जा चुका है। जब शो की शुरुआत हुई थी, तब इसके ऑफिशियल एपिसोड की संख्या सिर्फ 52 थी, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण बाद में मेकर्स ने इसमें इजाफा किया और प्रभू श्रीराम की महा गाथा को 78 एपिसोड तक प्रसारित किया।




