Bollywood

Asha Bhosle का आखिरी गाना रिलीज करेंगे एआर रहमान

स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन के करीब 4 महीने बाद उनका आखिरी गाना संगीतकार एआर रहमान द्वारा रिलीज किया जाएगा।

Bollywood; हिंदी सिनेमा की महान गायिकाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें (Asha Bhosle) का नाम भी जरूर शामिल किया जाएगा। इस साल 12 अप्रैल को आशा का निधन हुआ था और अब उनके देहांत के करीब 4 महीने सिंगर के करियर आखिरी गीत रिलीज किया जाएगा।

जिसका आधिकार एलान ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर संगीतकार एआर रहमान द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया है। आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे कई सितारे साथ नजर आएंगे।

आशा भोसले का आखिरी गाना

थोड़ी देर पहले आशा भोसले की पोती जेनई भोसले ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि बतौर गायिका आशा भोसले ने अपने करियर में 13 हजार 75 गाने गाए थे।

उनके 13 हजार 674 गानों को खूब सुना गया है और आखिरी गीत अभी बाकी है। जो जल्द ही आपके दिल को छूने वाला है। इस सॉन्ग को कंपोज करने के लिए एआर रहमान आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

जेनई के अलावा एआर रहमान (AR Rahman) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आशा फॉरएवर के तौर पर गायिका के आखिरी गीत में नजर आने वाले कलाकारों को धन्यवाद कहा है, जिनमें सलमान खान, शाह रुख खान और साउथ सुपरस्टार कमल हासन के नाम शामिल हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close