बस स्टैंड पर युवक करता था लड़कियों को परेशान लड़कियों ने बरसाए मनचले पर थप्पड़-चप्पल
बस स्टैंड पर युवक करता था लड़कियों को परेशान लड़कियों ने बरसाए मनचले पर थप्पड़-चप्पल

बस स्टैंड पर युवक करता था लड़कियों को परेशान लड़कियों ने बरसाए मनचले पर थप्पड़-चप्पल
पुलिस की लाख चौकसी के बाद भी हरियाणा में लड़कियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम है और इसी के बीच गोहाना में दो लड़कियों द्वारा एक युवक पर जमकर थप्पड़ व चप्पल जूतों से मारने का वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है. लड़कियों द्वारा युवक की पिटाई का यह वारयल वीडियो कल यानी 26 अप्रैल का है दरअसल लड़कियां अपने गांव से पढ़ने के लिए गोहाना रोजाना आती हैं. बस स्टैंड पर पिट रहा युवक एक हफ्ते से इनमें से एक लड़की को तंग कर रहा था.जब लड़की ने अपने परिजनों को यह बात बताई की एक लड़का रोजाना उसे छेड़छाड़ कर रहा तो लड़की के पिता व भाई ने साथ चलने का फैसला लिया.
जब लड़की बस स्टैंड पर पहुंची तो पहले से ही इंतजार कर रहा मनचला युवक फिर तंग करने लगा तो लड़की के भाई व पिता ने उस युवक को वहीं पकड़ लिया और लड़कियों से इनकी पिटाई करवाई. बाद में 112 नम्बर पर काल कर पुलिस के हवाले भी कर दिया गया. बाद में लड़के व लड़की के परिजनों में सुलह हो गई है. लड़की व उसके परिजनों ने लड़के पर कोई कार्यवाही नहीं करने की बात लिखित में दी.वहीं रॉडवेज कर्मचारियों ने बताया कि कल 26 अप्रैल को दो लड़कियां लड़के की पिटाई कर रही थी. उन्होंने बताया कि यह लड़का उन्हें काफी दिन से परेशान कर रहा है