Specialराजनीती

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कॉलर पकड़कर पुलिस अफसर को दिया धक्का, सीएम शिवराज ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कॉलर पकड़कर पुलिस अफसर को दिया धक्का, सीएम शिवराज ने साधा निशाना

राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव चल रहा है। यह चुनाव दोनों दलों के लिए साख का सवाल बना हुआ है। इसी चुनाव के दौरान भोपाल में जिला पंचायत कार्यालय के कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। इस हंगामे में दिग्विजय सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने जब कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की तो पुलिसवालों से दिग्विजय की धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान दिग्विजय ने एक पुलिस अफसर की कॉलर भी पकड़ी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सीएम शिवराज ने इस मामले में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर का कॉलर पकड़े यह अधिकार आपको किसने दिया।’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि ‘मुझे आश्चर्य है कि कोई व्यक्ति 10 साल तक मुख्यमंत्री रहकर ऐसी प्रतिक्रिया दें। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जमीन खिसक गई तो गालियां दो, कॉलेज पकड़ो, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।’

Related Articles

Back to top button
Close